Highlights

अन्य

शादी का सीजन आते ही हमारे यहां की सड़कें खुद-ब-खुद डांस फ्लोर में कन्वर्ट हो जाती हैं

  • 25 Apr 2026

"बात-बेबाक"


बारात जैसे ही निकलती है, लगता है “India’s Got Talent” का लाइव ऑडिशन चल रहा हो—
जो घर पर रिमोट तक उठाने में आलस करता था, वो भी आज ऐसे नाचता है जैसे कोरियोग्राफर खुद उसी को ट्रेनिंग देकर भेजा हो 
कोई नागिन बन जाता है, कोई ब्रेकडांस का बाप… और कुछ लोग तो ऐसे स्टेप निकालते हैं कि साइंस भी कन्फ्यूज हो जाए!
डीजे इतना तेज बजता है कि
मोबाइल की रिंगटोन भी शर्म से साइलेंट हो जाए ????
और दिल की धड़कन बोले—“भाई, मैं जाऊं क्या छुट्टी पर?” 
ढोल-नगाड़े, मशाल, छत्र… पूरा सेटअप ऐसा कि
ट्रैफिक, एम्बुलेंस, और पड़ोसी सब VIP दर्शक बनकर खड़े रहते हैं 
किसी को ऑफिस जाना है, किसी को सोना है…
पर बारातियों का एक ही नियम:
“सड़क हमारी, स्टेज हमारा, मूड हमारा!”
और हां, रिसर्च का नया टॉपिक तैयार है—
“बारात में पैदा होने वाले अनोखे डांस स्टेप्स और उनका वैश्विक प्रभाव” ????????
खुशियां मनाइए, जमकर मनाइए…
पर अगर थोड़ी सी आवाज कम और थोड़ा सा रास्ता खाली रख दें,
तो आपकी बारात और भी सुपरहिट हो जाएगी 
(#पुष्प FB post से साभार)

"शादी संस्कार है सिर्फ इवेंट नहीं "
वो मंत्र, वो विधि, जो पीढ़ियों से रिश्ते को संस्कार देती आई है,उसे आज “बैकग्राउंड एक्टिविटी” बना दिया गया है।
आजकल के शादियों का नया ट्रेंड देख रहे हो?
विवाह कम… “इवेंट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट” ज्यादा लगने लगा है।
हल्दी में थीम, मेहंदी में डीजे, संगीत में एंट्री शॉट,ड्रोन कैमरा, स्लो मोशन, रील्स के लिए 20 टेक…
पर जैसे ही असली विवाह विधि शुरू होती है—
“पंडित जी जल्दी करिए”,
“इतना लंबा क्यों?”,
“बस सिंपल कर दीजिए…”
वो मंत्र, वो विधि, जो पीढ़ियों से रिश्ते को संस्कार देती आई है,
उसे आज “बैकग्राउंड एक्टिविटी” बना दिया गया है।और हद तो तब होती है जब
पुरोहित का मज़ाक उड़ाकर, उन्हें “ओल्ड फैशन” या “बोरिंग” कहकर
लोग खुद को मॉडर्न समझते हैं।
सवाल ये नहीं है कि शादियों में खुशियां क्यों हैं—
सवाल ये है कि क्या हम दिखावे के चक्कर में अपने ही संस्कारों को साइडलाइन कर रहे हैं?
रातभर डीजे पर थिरकने का टाइम है,
पर सात फेरे के मंत्र सुनने का धैर्य नहीं?
शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं,
दो परिवारों, परंपराओं और विश्वासों का संगम है।थोड़ा रुककर सोचिए…
क्या हम “वायरल रील” के लिए शादी कर रहे हैं
या “जीवनभर के रिश्ते” के लिए?
#सोच_बदलिए #संस्कार_समझिए #शादी_या_शो