Highlights

इंदौर

अकाउंट हैक कर मांगते थे परिचितों से रुपए

  • 05 May 2022

शाजापुर जिले के 4 बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
इंदौर। क्राइम ब्रांच की टीम ने शाजापुर जिले के चार ऐसे बदमाशों को दबोचा है, जो सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर फ्रेंडलिस्ट में शामिल लोगों को आपात स्थिति में मदद के नाम से रुपए ऐंठ लेते थे।
डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल एवं एडि. डीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर के अनुसार क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्प लाइन पर तीन शिकायतें राजा पिता जसवंत राणा,  सौरभ पिता पिता सुनील बरडिया और आयुष पिता दीपक हनुमंत के द्वारा की गई थी। शिकायत के अनुसार आवेदकों का इंस्टाग्राम अकाउंट को किसी अंजान व्यक्ति द्वारा हैक कर इंस्टाग्राम के फ्रैंड लिस्ट में शामिल व्यक्तियों से पैसे उधार देने का बोलकर पेटीएम, फोन पे, गुगल पे के नंबर व क्यूआर कोड के मध्यम से पैसों की मांग की जा रही है। पुलिस द्वारा आवेदकों से पूरी जानकारी लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोड्डिपयों की डिटेल्स इंस्टाग्राम कंपनी से संपर्क कर निकलवाई गई। इसके आधार  पर राजकुमार पिता लक्ष्मीनारायण  मंडावदिया, नि. ग्राम मोहानापटेल शेरी तहसील मोहन बड़ोदिया, बलराम उर्फ बल्लू पिता रामभरोसे खाती नि. ग्राम करजू तहसील मोहन बड़ोदिया, अजय उर्फ अविराज पटेल पिता मोहनलाल नि. करजू और परमवीर उर्फ परम पिता लाडसिंह बेस नि. रायपुर तहसील शुजालपुर जिला शाजापुर को हिरासत में लिया।
आरोपी राजकुमार से पूछताछ में पता चला कि वह 10वी तक पढ़ा है और लॉकडाउन के दौरान अमेजन कंपनी में समान अनलोडिंग करने का काम करता था। फिलहाल बेरोजगार होकर अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से  ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करता था जिनके पासवर्ड स्वयं के मोबाइल नंबर होते हंै। उसके द्वारा अभी तक  50-60 जीमेल अकाउंट एवं उससे लिंक 25 से 35 इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर आवेदकों के फ्रैंड लिस्ट में ऐड परिचितों से पेटीएम, गुगल पे, फोन पे के नंबर व क्यूआर कोड के मध्यम से पैसों की मांग करते हुए 25 से 30 लोगों धोखाधडी करना कबूल किया है। चारो आरोपीयो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना कनाडिया द्वारा की जा रही है।