Highlights

देश / विदेश

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी: 25% की सीमा बढ़ाकर 50% करने का प्रस्ताव, तीनों सेनाओं ने सरकार को भेजी सिफारिश

  • 06 Jul 2026

नई दिल्ली। अग्निवीरों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। खबर है कि तीनों सैन्य सेवाओं ने 4 साल बाद तय 25 प्रतिशत से ज्यादा सैनिकों को सेवा में बढ़ाए रखने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में सबसे बड़ी संख्या की मांग नौसेना की तरफ से की गई है। वहीं, थल सेना और वायुसेना ने संख्या को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग की है। हालांकि, इसपर अंतिम मुहर अब तक नहीं लगी है।
अग्निपथ योजना की शुरुआत में तय किया गया था कि 4 साल की सेवा के बाद मेरिट के आधार पर जवानों की सेवा जारी रखी जाएगी। ऐसे अग्निवीरों की संख्या 25 प्रतिशत तय की गई थी। शुरुआत में सभी अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा और सशस्त्र बलों में सेवाएं देने की इच्छा रखने वाले अग्निवीरों को दोबारा शामिल किया जाता है। हालांकि, ये चुनाव मेरिट के आधार पर होता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान