नवरात्रि में पुलिस का जागरूकता अभियान चेतना
इंदौर। महिला अपराधों एवं मानव दुव्र्यव्यापार के अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इस संबंध में लोगों में जनजागृति लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मातृशक्ति के सम्मान के इस पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एक प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान चेतना चलाया जा कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है।
पुलिस कमिश्नर एवं एडिशनल कमिश्नर ने महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उनकी सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्यवाही के साथ ही लोगों में इस संबंध में सामाजिक चेतना व जन जागरूकता की भावना लाने के लिये कार्यवाही के लिए पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस उपायुक्त निमिष अग्रवाल एवं अति.पुलिस उपायुक्त प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में उक्त अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा एवं महिला सुरक्षा शाखा की निरीक्षक क्लियर डामोर के साथ महिला थाना एवं महिला सुरक्षा शाखा की टीम नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन के अवसर पर क्रिश्चियन एमिनेंट कॉलेज में पहुंची।
टीम ने उन्हें उनकी सुरक्षा के विभिन्न साधनों के बारे में बताया। पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन, वी केयर फार यू, डायल 100 ,डायल 112 ,क्राइम वाच ,साइबर हेल्पलाइन, संजीवनी हेल्पलाइन, सिटीजन कॉप आदि की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्हें मानव दुव्र्यापार पर जन जागरूकता हेतु बनाए गए प पलेट्स एवं पुलिस की हेल्पलाईन न बर आदि के पे पलेट वितरित कर कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी किये गये। पुलिस मु यालय भोपाल द्वारा उपलब्ध कराई गई मानव दुव्र्यापार पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
महिला थाना प्रभारी द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों एवं मानव दुव्र्यापार संबंधित अपराधो से अवगत कराते हुए बचाव के तरीके बताते हुए उन्हें मोटिवेट किया साथ ही उन्हें सेल्फ डिफेंस के तरीकों से भी अवगत कराया गया। इसके साथ ही वहां उपस्थित विद्यार्थियों में से 8 छात्राओं की अहिल्या ब्रिगेड के नाम से एक टीम भी गठित की गई,जो कॉलेज में अपनी साथी छात्राओं की शक्ति बनेगी और उनके विरूद्ध होने वाली किसी भी प्रकार की अवांच्छित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी।
इंदौर
अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्रों को सुरक्षा के विभिन्न साधनों के बारे में बताया
- 27 Sep 2022