अयोध्या. राम मंदिर चढ़ावा चोरी में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 8 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इसी से जुड़ा प्रमुख आरोपी अविनाश शुक्ल कौशलपुरी के एक प्रतिष्ठित योग केंद्र में अपने भाई अभिषेक के साथ निवास करता था. आज तक जब योग केंद्र मौके पर पहुंचा तो यहां एक रहस्यमी बक्सा पाया, जिस पर राम राज्य कोश और राम राज्य प्रशासन के साथ पेटीएम (paytm) का क्यूआर कोड लगा हुआ है. आज तक ने अपने पेटीएम से क्यूआर को स्कैन किया तो राम राज्य कोश में पैसा जाने का ऑप्शन दिखाई दिया.
अब सवाल यह है कि आखिर यह बक्सा यहां क्या कर रहा है? क्या पुलिस ने नकदी इसी बक्से से बरामद की और क्या कोश के यह बक्सा यहां रखने का सही स्थान था? मामला खुलने के मात्र 12 घंटे के भीतर नित्य योगाभ्यासियों ने दोनों को केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
यह योग केंद्र वर्षों से संचालित है. दर्जनभर साधकों के नेतृत्व में केंद्र पर नित्य सुबह और शाम की पाली में लोगों को योग के आसन व प्राणायाम सिखाए जाते हैं. अविनाश का भाई अभिषेक ही उसे यहां लेकर आया था. योग केंद्र के व्यवस्थापकों की सूची में भी इसका नाम दर्ज है. ये मूलतः प्रतापगढ़ के निवासी बताए गये. अभिषेक पेशे से शिक्षक है.
साभार आज तक
देश / विदेश
अयोध्या मंदिर चोरी कांड: प्रतापगढ़ के भाइयों का योग केंद्र कनेक्शन, मिला 'राम राज्य कोश' का संदेहास्पद बॉक्स
- 01 Jul 2026



