(जन्म- 5 दिसम्बर, 1969, मुम्बई, महाराष्ट्र)
भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ हैं। उनका पूरा नाम 'अजंलि वेद पाठक भागवत' है। उन्होंने 2002 के मानचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में अनेकों पदक जीतकर धूम मचा दी थी। वह इन खेलों में व्यक्तिगत व पेयर स्पर्धाओं में 4 स्वर्ण पदक जीतकर सुर्ख़ियों में आ गईं। उन्हें वर्ष 2000 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ दिया गया और 2002 के राष्ट्र्मंडल खेलों की उपलब्धियों के लिए वर्ष 2003 में ‘राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार’ दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें बीनामोल के साथ सयुंक्त रूप से प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त अंजलि भागवत को 'छत्रपति पुरस्कार', 'महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार' तथा 'महाराष्ट्र प्रतिष्ठा पुरस्कार' भी प्राप्त हो चुके हैं। अंजलि भागवत का जन्म 5 दिसम्बर सन 1969 को मुम्बई, महाराष्ट्र के एक मराठी परिवार में हुआ था। अंजलि भागवत ने अपने शूटिंग कॅरियर की शुरुआत मुम्बई के कीर्ति कॉलेज के एन.सी.सी. के कैडेट के रूप में की। उनका पूर्व नाम अंजलि वेद पाठक है। उन्होंने छात्रा के रूप में कैडेट बन कर ही महाराष्ट्र राइफल एसोसिएशन में स्थान पाया। उसके पश्चात कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।