Highlights

इंदौर

आइडीए को बनाएंगे प्लास्टिक मुक्त परिसर

  • 12 Jul 2022

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ
इंदौर। नगर निगम द्वारा इंदौर के प्रमुख बाजारों, शासकीय कार्यालयों, रहवासी क्षेत्रों, शापिंग माल सहित अन्य संस्थानों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की कवायद की जा रही है। इसी संबंध में निगम से अधिकृत एनजीओ द्वारा अलग-अलग कार्यालयों व संगठनों के बीच सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध पर बैठक आयोजित की जा रही है। सोमवार को ह्यूमन मेट्रिक्स एनजीओ के प्रमुख कैप्टन सनप्रीत सिंह ने आइडीए परिसर में वहां के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के बारे में जानकारी दी। उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा उनके विकल्प के रूप में मौजूद उत्पादों के बारे में बताया गया। आइडीए के स्टाफ को बताया कि वे अपने परिसर को किस तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बना सकते हैं। इस मौके पर आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध व स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।