इंदौर। आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खाते हुए एक सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से
लैपटॉप, 10 मोबाइल, एक टीवी, सैटअप बॉक्स, कैलकुलेटर, सहित लाखों का सट्टे का हिसाब लिखे रजिस्टर एवं अन्य सामग्री बरामद की है।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र के श्रीराम एनक्लेव कुमेडी स्थित एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित होने की बात सामने आई थी। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर राजेश पिता दिलीप डाबर निवासी भगतसिंह नगर बाणगंगा को पकड़ा गया। पूछताछ में राजेश ने आईपीएल मैच का सट्टा लैपटॉप व मोबाइल से खिलवाना बताया।
इंदौर
आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खाते पकड़ाया, लैपटाप, 10 मोबाइल, टीवी, सेटअप बॉक्स जब्त
- 10 May 2022



