इंदौर। महू में सेना क्षेत्र में पिछले 6 दिनों से तेंदुए की हलचल जारी थी। गुरुवार देर रात तेंदुआ मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई) सैन्य क्षेत्र में आया। इसमें लगाए पिंजरे में वह देर रात फंस गया। इससे पहले भी तेंदुआ सैन्य क्षेत्र में ही नजर आया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। जिसमें वह रोड क्रॉस करते हुए नजर आया था।
इसके बाद दो दिन पहले रालामंडल की रेस्क्यू टीम महू पहुंची। जहां उसने तेंदुए की हलचल वाली जगहों पर कैमरे और पिंजरा लगाया था। डिप्टी रेंजर पवन जोशी ने बताया कि तेंदुए को रात में ही रालामंडल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
इधर, देर रात तक तेंदुए का रेस्क्यू आर्मी के अधिकारियों सहित वन विभाग के कर्मचारियों ने किया गुरुवार देर रात तेंदुआ पिंजरे में बंद हो गया। पिछले 3 दिनों से आर्मी के जवान वार कॉलेज क्षेत्र में तेंदुए की सर्चिंग भी कर रहे थे साथ ही वन विभाग के कर्मचारी भी इनके साथ मौजूद रहे।
इंदौर
आखिरकार पकड़ा गया तेंदुआ, जंगल में छोड़ा
- 09 Dec 2022



