Highlights

इंदौर

आग की भट्टी में गिरा मजदूर मौत

  • 04 Nov 2022

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर पर बुधवार को भट्टी में गिरने से मजदूरी की मौत हो गई। यहां बुधवार को भंडारे का आयोजन था। इसलिए भट्टी जलाई गई थी। गुरुवार को वह भट्?टी में पड़ा मिला था। डॉक्टरों ने जलने से उसकी मौत होना बताया है। मृतक का नाम योगेश निवासी परदेशीपुरा है। वह यहां काम करने पहुंचा था। शुरुआती जांच में नींद का झपकी आने के चलते भट्टी में गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया। मामले में मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

किशोरी से छेड़छाड़
इंदौर। घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।  परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी की रिपोर्ट पर जयेश वर्मा निवासी फिरोजगांधी नगर के खिलाफ छेड़छाड़, पास्को व अन्य धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस के आरोपी पीडि़ता को अकेला देख घर में घुसा और पीडि़ता का बुरी नीयत से हाथ पकडऩे लगा। उसने विरोध किया तो हत्या की धमकी देकर भाग निकला। वही द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाली युवती की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अनिल चौहान के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज। पुलिस नें बताया की आरोपी नें कल दोपहर जब पीडि़ता सूर्य देव नगर स्थित खाली ग्राउंड के वहा से गुजर रही थी तभी आरोपी उसका पीछा करने लगा और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।

महिला का रास्ता रोककर धमकाया
इंदौर। मामूली बात पर एक महिला को धमकी देने वालों पर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। निधी नगर में रहने वाली 52 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने अजब नूर पिता दरबैस पटेल व मुबारिक पटेल के खिलाफ धमकी व गाली गलौच देने के मामले में केस दर्ज किया है। पीडि़ता के मुताबिक बोरिंग में से आरोपी को मोटर निकालने का बोला था जिस बात पर आरोपीयों नें रास्ता रोककर उसे गालिया देकर हत्या की धमकी दी और भाग निकले। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।