Highlights

इंदौर

आज खुले उप पंजीयक कार्यालय

  • 27 Aug 2022

इंदौर। इन्दौर जिला अंतर्गत समस्त उप पंजीयक कार्यालय सार्वजनिक अवकाश दिवस 27 अगस्त 2022 (शनिवार) को दस्तावेजों के पंजीयन संबंधी कार्य हेतु खुले रहेे। वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे ने बताया कि विभागाध्यक्ष महानिरीक्षक पंजीयन, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिए गए आदेशानुसार माह अगस्त 2022 में सार्वजनिक अवकाश अधिक संख्या में होने एवं अतिवृष्टि के कारण पक्षकारों द्वारा अचल सम्पत्ति के दस्तावेजों का पंजीयन नहीं कराया जा सका, जिस कारण माह अगस्त 2022 में दस्तावेजों के पंजीयन में कभी परिलक्षित हुई है। प्रदेश के जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला इन्दौर अंतर्गत समस्त उप पंजीयक कार्यालय सार्वजनिक अवकाश दिवस 27 अगस्त 2022 (शनिवार) को दस्तावेजों के पंजीयन संबंधी कार्य हेतु खुले रहे।

प्रकरण श्रम न्यायालय को सौंपा  
इंदौर। श्रम विभाग के उपआयुक्त ने सेवा नियुक्त श्री राज पिता महेश अमावत एवं सेवा नियोजक प्रबंधक/संचालक मेसर्स केटी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड इंदौर के मध्य उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद माना है। उन्होंने यह प्रकरण अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय इंदौर को सौंपने के आदेश जारी किये है।