इंदौर। पंजाब से बच्चे का इलाज कराने के लिए शहर आए सरदार बेटे के साथ विष्णुपूरी कालोनी से एक ऑटो में बैठकर गंगवाल के लिए रवाना हुए। गंगवाल उतरकर वे बच्चे की देखभाल में लग गए, वहीं ऑटो चालक भी चला गया। कुछ देर बाद उन्हें पताा चला कि आटो में रखा बैग वे भूल गए हैं। बेग में बच्चे के इलाज के दस्तावेज सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
इस पर वे बेटे के साथ पूर्व यातायात थाना पहुंचे और अपनी समस्या बताई। ट्रैफिक अधिकारियों ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया और पीडि़त के बताए अनुसार आरएलवीडी सिस्टम के पलसीकर चौराहे पर लगे कैमरों की रिकार्डिंग देखना शुरू की। करीब 2 घंटे की मेहनत से अधिकारियों ने उक्त ऑटो को ट्रेस किया गया जिसका नंबर एमपी 09-आर -4045 पाया गया। उक्त रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर ऑटो मालिक से मोबाइल पर संपर्क कर यातायात थाने बुलाया गया। थाने पहुंचे आटो चालक ने पीडि़त को उसका सामान सुरक्षित लौटाया। ंिदौर पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित पीडि़त सरदारजी का दिलभर आया। उन्होंने कहा कि वे वैसे ही परेशान हैं, बच्चे के इलाज के दस्तावेज बैग में रखे थे, जिनके गुम होने पर बच्चे का उपचार नहीं करवा पाता। उन्होंने सामान पाकर यातायात प्रबंधन टीम को धन्यवाद देते हुए ऑटो चालक की भी उसकी सराहना की। ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार यदि लोकपरिवहन वाहन में किसी सवारी का सामान छूट जाए या सड़क पर कोई जरूरी दस्तावेज मिले तो आप नजदीकी थाने पर जाकर जमा करवा दें, ताकि पुलिस सम्बन्धित व्यक्ति को सामान पहुचा सकें।
इंदौर
आटो में छूटा सामान, ट्रैफिक पुलिस की टीम ने 2 घंटे में खोज निकाला
- 03 Jun 2022



