Highlights

देश / विदेश

आध्यात्मिक जगत की ऐतिहासिक गूँज: दलाई लामा ने जीता अपना पहला 'ग्रैमी अवॉर्ड', ऑडियो बुक के लिए मिला सम्मान

  • 02 Feb 2026

नई दिल्ली। तिब्बती बौद्ध धर्म के टॉप आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में दलाई लामा ने अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है। उनके इस एल्बम का नाम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' है। इसके साथ ही, वह के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ पहली बार अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए। ग्रैमी संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है, जो 'रिकॉर्डिंग अकैडमी' की ओर से हर साल कलाकारों और तकनीकी पेशेवरों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
साभार नवभारत टाइम्स