इंदौर। कुश्ती पर बनी फिल्म दंगल के लिए आमिर खान और अन्य कलाकारों को दांव-पेंच सिखाकर लोकप्रिय हुए इंदौर के पहलवान कृपाशंकर पटेल जल्द ही भारतीय खेल प्राधिकरण में नए खिलाड़ी तैयार करेंगे। रेलवे विभाग में कार्यरत कृपाशंकर के दूसरे विभाग में सेवाएं देने को लेकर तकनीकी समस्याएं थीं। अब साई की ओर से रेल विभाग को पत्र लिखा गया है। पश्चिम रेलवे जीएम मुंबई को लिखे पत्र में कृपाशंकर के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र, सतर्कता मंजूरी और सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र मांगने जैसी सभी कार्यवाही पहले ही पूरी कर ली गई है।
भारतीय खेल प्राधिकरण में कुशल अनुभवी खेल प्रशिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रतिनियुक्त पर साई खेल प्रशिक्षकों को तैनात कर रहा है। साई ने अन्य विभागों में खेल से जुड़े कुश्ती प्रशिक्षकों को चिन्हित किया है। साई ने अपनी पसंद के प्रशिक्षकों को बुलाने के लिए उनके संबंधित विभागों को पत्र लिखकर प्रतिनियुक्ति पर भेजने का निवेदन किया है। इस कवायद के पीछे साई का मुख्य उद्देश्य देश में मौजूद पूर्व खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों की सेवाएं लेना है। बेहतर प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से साई नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेन्स के अलग-अलग केडरों में चयनित पहलवानों को पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। इसी प्रक्रिया के तहत इंदौर के अर्जुन अवार्डी कोच कृपाशंकर बिश्नोई को भी साईं अपने साथ जोडऩा चाहता है।
इंदौर
आमिर खान को कुश्ती के गुर सिखाने वाले इंदौर के कृपाशंकर साई में देंगे मार्गदर्शन
- 14 May 2022



