सरवटे बस स्टेण्ड पर एजेंटी को लेकर कई हो चुके हैं विवाद
इंदौर। शहर के बस स्टेण्डों पर सवारी बैठाने के लिए निजी बस मालिकों की मनमानी की कई शिकायतें आती रहती है। बसों में सवारियां बैठाने के लिए कंडक्टर के वेश में एजेंट आवाज लगाते हैं तथा इसको लेकर कई बार सवारियों से विवाद की स्थिति बन जाती है। सवारियों को लेकर कई बार दो बस वालों के बीच भी मारपीट हो जाती है। हालाकि सोमवार को इस मामले में पुलिस ने सरवटे बस स्टेण्ड पर सख्ती दिखाई थी।
सरवटे बस स्टैण्ड पर पुलिस ने सोमवार को जमकर सख्ती दिखाई, बाहर बस निकालकर चालक कई देर बसों को खड़ा कर देते हैं और सवारी का इंतजार किया जाता है, जिससे यातायात जाम होता है, कुछ लोगों ने एजेंटी की शिकायत भी की। हालाकि इस सख्ती का असर दूसरे दिन मंगलवार को भी देखने को मिला। एजेंटी में पैसे उगाने को लेकर शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर थाना भिजवाया, जो लोग आवाज लगाकर सवारी बैठा रहे थे उन पर भी सख्ती की लगाम कसी। कुछ दिन पूर्व भी एक युवक कंडक्टर बनकर सवारी को आवाज लगा रहा था और उसने पैसे उगा लिए थे और भाग निकला था जिसे पकड़कर पिटाई भी की गई थी। कुछ बस चालकों ने पुलिस से कल बहस भी की, पुलिस छोटी ग्वालटोली ने किसी की कुछ नहीं सुनी।
इंदौर
आवाज लगाकर सवारी बैठाने पर अब दिखने लगी सख्ती
- 03 Aug 2022



