Highlights

इंदौर

उड़ानों के लेट होने से रात को इंदौर एयरपोर्ट बंद करने में दिक्कत, 11 के बजे 12 बजे कर पा रहे बंद

  • 26 Apr 2022

इंदौर। प्रधानमंत्री के एयरइंडिया वन विमान के लिए एयरपोर्ट पर रनवे के र्टन पेड चौड़े करने का काम किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए रात में 11 बजे से सुबह छह बजे तक बंद करने के आदेश का पालन सही तरीक से नहीं हो पा रहा है। दरअसल रोजाना विमानों के लेट होने के कारण एयरपोर्ट रात 12 बजे बंद हो पा रहा है, जिससे काम के लिए कम समय मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार सबसे आखिरी उड़ान इंडिगो की बेंगलुरु उड़ान है। यह रात 10.55 पर इंदौर आती है, लेकिन रोजाना ही यह उड़ान लेट आ रही है। रविवार को एयर इंडिया की उड़ान देरी से आई। प्रबंधन ने बताया कि रोजाना उड़ानें लेट आ रही है, जिससे काम समय पर शुरू ही नहीं हो पा रही है। जून माह के मध्य से इंदौर में बारिश शुरू हो जाती है, जिससे काम पुरा करने में दिक्कत आ सकती है।
दुबई उड़ान भी आई लेट
प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दुबई से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की उड़ान शनिवार रात साढ़े नौ बजे इंदौर पहुंची, जबकि इंदौर में इसके आने का समय करीब सात बजकर 35 मिनट का हैं। दुबई में विमान में खराबी आने के कारण यह देरी हुई है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे विमान की लैंडिंग
शनिवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली जा रही विस्तारा की उड़ान की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग की गई। दरअसल विमान में सवार यात्री सुजय सेनगुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ यात्रा कर रहे अरुण ने इसकी जानकारी कैबिन क्रू को दी, जिसके बाद विमान की एयरपोर्ट पर लैंडिंग की गई। यात्री को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी जांच की गई। यहां पता चला कि उसकी शुगर कम हो गई थी, जिससे यह दिक्कत हुई थी। यात्री को छोड़ विमान रवाना हो गया था। यात्री रविवार को रवाना हुआ।