Highlights

इंदौर

उफ ये गर्मी..., तेज हवाओं के बावजूद उमस से निजात नहीं

  • 09 Jun 2022

इंदौर। शहर में भी इस बार मौसम का मिजाज साल भर समझ से परे रहा, वही जानकारों की संभावनाओं से भी जुदा - जुदा ही अहसास कराता रहा। नौतपा के बाद जहां गर्मी से राहत अब तक नहीं मिल पा रही है। वहीं प्री मानसून को लेकर इस बार भी आंकलन सटीक रहेगा या फिर पूर्व की तरह अपना मिजाज दिखाएंगा।
शहर व अंचल इन दिनों भीषण गर्मी भरी उमस से बेहद हलकान है। दिन भर तो ठीक रात और सुबह भी हवाओं के बावजूद वातावरण गर्माहट पसीना - पसीना कर रही है। लिहाजा 24 घंटे में अधिकांश समय कूलर - पंखे के साथ ही आलीशन भवनों में एसी बंद नहीं हो रहे है।
बादलों की आवाजाही
बुधवार को भी सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे लिहाजा लगा कि आज धूप की तपन कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में फिर आसमान पर सूर्यदेव एक बार फिर आग उगलते ही रहे, हालांकि बीच - बीच में बादलों का घेरा भी सूर्य को अपनी आगोश में छुपाता रहा। इस दौरान भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली।