Highlights

इंदौर

ऊंचे पेड़ों की छंटाई के लिए निगम ने खरीदी शक्तिमान

  • 13 Oct 2022

इंदौर। नगर निगम ने पेड़ों की छंटाई के लिए 30 फीट ऊंचाई तक पहुंचने वाली शक्तिमान गाड़ी खरीदी है और आने वाले दिनों में दो और ऐसी गाडियां निगम को मिलने वाली है। प्रयोग के तौर पर नक्षत्र वाटिका, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई तक के पेड़ों की छंटाई का कार्य कल किया गया। सफाई कार्यों के लिए बड़ी संख्या में पहले से ही निगम के पास संसाधन और गाडियां मौजूद हैं। अब डीजल गाडियों के बजाए सीएनजी गाडियां निगम के बेड़े में तेजी से शामिल की जा रही हैं, ताकि वायु प्रदूषण की गुणवत्ता में भी सुधार हो सके। कुछ दिनों पहले ही कई सीएनजी वाली हल्ला गाडियों निगम ने वार्डों में दौड़ाना शुरू कर दी हैं। कल निगम को पेड़ों की छंटाई के लिए बड़ा वाहन शक्तिमान मिला है, जिसमें लगी ट्राली पर बैठकर कर्मचारी मशीन के माध्यम से 30 फीट ऊंचाई तक पेड़ों की छंटाई कर रहे हैं।  निगम एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर के मुताबिक ऐसी दो गाडिय़ां और आने वाले दिनों में निगम को मिलेगी।