Highlights

इंदौर

एक दिन में ही निगम को मिला 5 करोड़ से अधिक का टैक्स

  • 02 Aug 2022

इंदौर। इंदौर नगर निगम को इस साल एडवांस टैक्स के रूप में 138 करोड रुपए मिल गए हैं। कल एक दिन में ही निगम के खजाने में 5.5 करोड़ रुपए जमा हुए। शहर के नागरिकों के द्वारा एडवांस टैक्स में मिलने वाली छूट का अच्छा लाभ उठाया गया है।
नगर निगम के द्वारा हर साल ही 30 जून तक एडवांस में टैक्स की राशि जमा करने वाले नागरिकों को जमा की गई राशि पर करीब 6 प्रश की छूट दी जाती है। इस एडवांस टैक्स की जमा करने की अवधि को इस साल 31 जुलाई तक के लिए रखा गया था। निगम की ओर से पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बात का प्रचार किया जा रहा था कि अधिक से अधिक नागरिक एडवांस टैक्स के रूप में अपनी संपत्ति कर और जलकर की राशि चुका देवे। कल एडवांस टैक्स के रूप में राशि जमा कराने का अंतिम दिन था। इस अंतिम दिन में सुबह से लेकर रात तक नगर निगम के मुख्यालय और सभी 19 जोनल कार्यालय पर नागरिकों के द्वारा 5.5 करोड़ रुपए की राशि जमा कराई गई है। कल यह राशि जमा होने के साथ ही इस वर्ष एडवांस टैक्स के रूप में नगर निगम को 138 करोड रुपए की राशि प्राप्त हो गई है। यह निश्चित तौर पर नगर निगम के लिए एक उपलब्धि है। इसके साथ ही शहर के नागरिकों के द्वारा एडवांस टैक्स जमा करने पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाने की दिशा में की गई कोशिश है। नागरिकों के द्वारा बकाया टैक्स को लोक अदालत में जमा करके छूट प्राप्त की जाती है, जबकि चालू वर्ष के टैक्स को एडवांस टैक्स के रूप में जमा करके छूट प्राप्त हो जाती है।