Highlights

इंदौर

एक दिवसीय लघु रोजगार मेला 14 को

  • 11 Oct 2022

इंदौर। जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा इंदौर जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन 14 अक्टूबर 2022 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला कार्यालय परिसर, पोलोग्राउण्ड इंदौर में किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- लोटस इलेक्ट्रानिक्स, पटेल मोटर्स, फ्लीपकार्ट, रूपरंग स्टोर्स, वरदान एग्री सोल्यूसन, इन्स्टा कनेक्ट आदि कम्पनियों में लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, डिलेवरीबॉय, मैनेजर, लेखा सहायक आदि के पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे। मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु लघु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।