इंदौर। कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद कुख्यात बदमाशों को जिले के बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। सोमवार को एक साथ चार पर जिलाबदर की कार्रवाई के बाद जून माह में अब तक 18 गुंडों को जिलाबदर किया जा चुका है।
अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा शहर में शांति और सुव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के दिशा-निर्देशन में पुलिस द्वारा सक्रिय गुंडे बदमाशों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कमिश्नर द्वारा चार कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। इस माह पुलिस कमिश्नर ने लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 18 बदमाशों की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए, इन बदमाशों पर राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए आदेश पारित कर आरोपियों को जिलाबदर किया गया है। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अन्तर्गत जारी किये गये जिलाबदर आदेश के तहत उक्त 18 आरोपियों को इन्दौर, उज्जैन, देवास, धार एवं खरगोन की राजस्व सीमा से बाहर रहना होगा। समस्त प्रकरणों में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ नरोत्तम नरेश कुमार कौरव द्वारा की गई।
सोमवार को गोलू उर्फ सूरज पिता राजेश जायसवाल ,लालगली, परदेशीपुरा,करण पिता भग्गू उर्फ भगवान वाकोड़े ,पंचशील नगर, एरोड्रम, लाल उर्फ रंजन पिता राम स्वरूप शर्मा, वैद्य याली राम का बगीचा, भूरा उर्फ दीपक पिता स्व.लक्ष्मणसिंह कुशवाह , नयापुरा, एरोड्रम पर कार्रवाई की गई। जून में अभी तक जिन पर हुई जिलाबदर की कार्रवाई हुई उनके नाम इस प्रकार हैं। बन्टी उर्फ मयूर पिता नरेन्द्र पचौरी, गांधीनगर, मोह मद सईद पिता अब्दुल रशीद ,छत्रीपुरा मेन रोड, अमित उर्फ बकरी पिता रामखिलावन,-हरसिद्धीनगर, खजराना, रंजीत पिता दुर्गाप्रसाद सिलावट, कलाली मोहल्ला, छावनी,कृष्णा पिता विभीषण कुंजीर ,फिरोजगाँधी नगर,धरम उर्फ थाणे पिता बिहारीलाल ठाकुर,नयापुरा,गौरव पिता बाबू भाट,मोती तबेला, मनीष उर्फ चिकना पिता शंकरलाल चौहान,जनता क्वार्टर,रोहन बौरासी पिता नरेश बौरासी,बडी ग्वालटोली, शुभम उर्फ बम पिता पवन धीमान , बड़ी ग्वालटोली, मोनू उर्फ विष्णु उर्फ चोंच पिता विद्यासागर मौर्य , कुशवाह नगर,सुजल उर्फ छोटू पिता दिनेश उर्फ काला राठौर,विनोवा नगर, दीपक पिता मोहनलाल सोनी,गडरिया मोहल्ला और शीतल पिता मुरलीधर आर्य, पटवारी चौक बीजलपुर, को शहर में शांति कायम रखने के लिए जिले से बाहर का रास्ता दिखाया है।
इंदौर
एक माह में 18 बदमाश जिलाबदर
- 28 Jun 2022



