Highlights

खंडवा

एमपी में सत्ता हथियाने का रास्ता निमाड़ से

  • 08 May 2023

शिवराज के तीन दिन ओंकारेश्वर दौरे के बाद कांग्रेसियों का डेरा
खंडवा। मध्यप्रदेश की सत्ता हथियाने का रास्ता निमाड़ से होकर गुजरेगा। यहां भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकारों की नजरें गड़ी हैं। निमाड़ और भुवाणा की 18 सीटों पर कांग्रेस को मजबूती दिख रही है। यहां आदिवासी वोट काफी अधिक हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह इस डेमेज कंट्रोल के लिए पसीना बहा रहे हैं। इसका सेंटर पाइंट खंडवा है। तीन दिन ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा व नर्मदा किनारे मंथन किया। अब कांग्रेसी यहां अड्डा जमाने की रणनीति में हैं।
इनमें कांग्रेस का रुतबा
निमाड़ की खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर व बड़वानी के अलावा भुवाणा के हरदा, टिमरनी जिलों की सीटों पर अलग अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। आदिवासी सीटें सबसे ज्यादा हैं। इसीलिए शाह बंधुओं को जिम्मेदारी सबसे ज्यादा भाजपा ने सौंपी हैं। कांग्रेस ने भी अजय शाह को आगे किया है। बैतूल क्षेत्र भी कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा है। ऐसा रहा तो इस पट्टी में निमाड़ और भुवाणा की 18 व बैतूल व आसपास की 4 सीटों पर भाजपा को बड़ा गड्डा सहना पड़ सकता है। छिंदवाड़ा तो पहले ही कांग्रेसमय माना जाता है। ल्
लाड़लियों पर कांग्रेसी दुलार
यही वजह है कि कांग्रेस इस बेल्ट से खुश है, लेकिन दमदार मेहनत भी करना होगा। कार्यकर्ता अक्सर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने को आतुर दिखते हैं। कमलनाथ ने नारी शक्ति और नारी समृद्धि को शिवराज की लाडली बहना का तोड़ समझकर काम शुरू कर दिया है। उन्होने कहा कि ह्यबहनों आपको सशक्त और समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ हम नारी सम्मान योजना ला रहे हैं। नारी सम्मान योजना के लिए प्रदेश में पंजीयन का काम 9 मई से प्रारंभ किया जा रहा है। 9 मई को कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले के परासिया से प्रदेशव्यापी नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे।
ये रहा बड़ा तोहफा
सरकार बनने पर प्रदेश की बहन-बेटियों को 1500 रूपए प्रतिमाह और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ शुरू की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की बहन-बेटियों से अपील करी कि इस योजना के तहत पंजीयन अवश्य कराएं। इसमें कांग्रेस घर- घर जाकर एक फॉर्म भरवाएगी। नारी सम्मान योजना के नाम से इस फॉर्म में महिलाओं को कुछ जानकारियां देनी होगी।
9 को खंडवा में जमघट
योजना का शुभारंभ 9 मई को प्रदेश के साथ खंडवा में भी होगा। 9 मई को खंडवा में योजना का शुभारंभ भीकनगांव विधायक झुमा सोलंकी योजना के शुभारंभ के साथ जानकारी भी देंगी। प्रात: 11.30 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन खंडवा में प्रेस वार्ता करेंगी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी कैलाश कुंडल, सह प्रभारी सुभाष सिरसिया, मनोज भरतकर, मोहन ढाकसे सहित कई नेता आएंगे। कैलाश कुण्डल एवं सुभाष सिरसिया 8 मई को मंडलम स्तर पर बैठकें लेंगे।