Highlights

दिल्ली

ऑपरेशन 'गजब लिल-हक': पाक वायुसेना ने कंधार में घुसकर बरसाए बम, तालिबान का भी पलटवार

  • 16 Mar 2026

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कंधार प्रांत में घुसकर भीषण हवाई हमले किए हैं, जिसमें उग्रवादी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया गया है. जवाबी कार्रवाई में तालिबान ने भी पाकिस्तानी सैन्य कैंप पर हमला बोला है, जिससे पूरे खित्ते में बड़ी जंग का खतरा मंडराने लगा है. डूरंड लाइन पर दोनों देशों के बीच तनाव जारी है. दोनों देश डूरंड लाइन के जरिए करीब 2,640 किलोमीटर का बॉर्डर शेयर करते हैं.
पाकिस्तान ने रविवार रात अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के अंदर भीषण हवाई हमले किए. सैन्य बलों ने उग्रवादी ठिकानों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर यह कार्रवाई अंजाम दी. इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तानी इलाके में होने वाले हमलों को रोकने के लिए यह कदम उठाया. 
ऑपरेशन 'गजब लिल-हक' के तहत यह एयर स्ट्राइक की गई. पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार से होने वाली कथित उकसावे वाली फायरिंग के जवाब में यह सैन्य ऑपरेशन शुरू किया. कंधार में तकनीकी सहायता ढांचे और उपकरणों के भंडारण केंद्रों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.
साभार आज तक