वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने कैरिबियाई सागर में कथित ड्रग तस्करी में लिप्त एक जहाज को निशाना बनाया। इस हमले में तीन तस्कर की मौत का दावा किया गया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। अमेरिकी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने कैरेबियन सागर में ड्रग्स की तस्करी के आरोपी एक जहाज पर घातक हमला किया। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक ही झटके में पूरे जहाज को खत्म कर दिया।
हमले का वीडियो साझा करते हुए अमेरिकी सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर बताया कि 13 फरवरी को कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर ने नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित एक पोत पर घातक सैन्य हमला किया।
पोस्ट में आगे कहा गया कि खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई कि पोत कैरिबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के मार्गों से गुजर रहा था और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। इस कार्रवाई में तीन तस्कर मारे गए। अमेरिकी सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
ऑपरेशन 'सदर्न स्पीयर': बीच समंदर ढेर हुए तीन तस्कर, अमेरिकी सेना ने जारी किया तबाही का वीडियो
- 14 Feb 2026



