Highlights

इंदौर

ओरेन का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, फैशन शो भी हुआ

  • 01 Jul 2022

इंदौर ।  केंद्र सरकार के कौशल विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाली भारत की प्रमुख कंपनी ओरेन ब्यूटी कंपनी ओरेन इंटरनेशनल के द्वारा इंदौर शहर के रविंद्र नाट्य ग्रह में  भव्य दीक्षांत समारोह  आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर रंगारंग फैशन शो का भी आयोजन किया गया।
संस्था की डायरेक्टर रितु अग्रवाल ने बताया की इस दीक्षांत समारोह में दो सो विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और अनुभव सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कार दिए गए, जिन्होंने इस नई बेंच में गहन प्रशिक्षण लिया था ओरेन ब्यूटी और इंटरनेशनल संस्था अब तक 50 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनका भविष्य सवार चुकी है। इनसे प्रशिक्षण लेकर अनेक विद्यार्थी मुंबई दिल्ली से जैसे बड़े शहरों के साथ ही फिल्म दुनिया में सुपर स्टारों का मेकअप कर रहे हैं। वहीं कई विद्यार्थी विदेशों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।  हमारी संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अनेक विद्यार्थी एक बड़े पे स्केल पर कई जगह काम कर रहे हैं। बल्कि बहुतो ने अपने ही ब्यूटी पार्लर व अन्य संस्थाएं खोल रखी है अनेक विद्यार्थी फिल्म स्टारों का मेकअप कर लाखों कमा रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहित यादव  थे। संस्था में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के अलावा संस्था के प्रशिक्षक सदस्य सहित अन्य आमंत्रितअतिथि गण उपस्थित थे। गौरतलब रहे कि ओरेंन जानी-मानी विश्व स्तरीय संस्था, PWC द्वारा वर्ल्ड ग्रेटेस्ट ब्रांड इन स्किल ट्रेनिंग के अवार्ड से सम्मानित है। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग फैशन शो का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने ही मंच पर आकर अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।