साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी केवल दक्षिण में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी काफी मशहूर हैं। सिनेमा प्रेमी हिंदी भाषी लोग भी उनकी फिल्में बड़े शौक से देखते हैं। खासकर जबसे उन्होंने फिल्म बाहुबली में अपना दमदार अभिनय प्रदर्शन किया है, तबसे दर्शकों के जहन में उनकी अविस्मरणीय छाप पड़ी है। वो भले ही काम साउथ इंडस्ट्री में करती हैं, लेकिन उनके चाहने वाले पूरे भारत में है। अभिनेत्री ने बाहुबली ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अनुष्का अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार वह एक बेहद अलग वजह से लाइमलाइट में आई हैं।
दरअसल, बीते कुछ समय से नए नियमों को लेकर ट्विटर और भारत सरकार के बीच तनातनी चल रही है। सरकार ने ट्विटर से साफ शब्दों में कह दिया है कि उन्हें भारतीय कानून के अनुसार काम करना होगा। इस विवाद के बीच भारतीय सिलेब्रिटीज ने कू एप की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों कंगना रणौत ने कू पर एंट्री ली थी। अब बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने इस एप को ज्वॉइन किया है। बता दें, इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी है।
मनोरंजन
कंगना के बाद अनुष्का शेट्टी ने ज्वॉइन किया 'कू' एप
- 23 Jun 2021



