जबलपुर। कुंडम थानान्तर्गत स्थित बाईपास रोड में तेज रफ्तार कार ने दो मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गयी। इस घटना में मोटर साइकिल सवार चारों दोस्तों को चोट आई थी। जिसमें से दो युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
कुंडम थाना प्रभारी सतीश अंधवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सदाफल निवासी चार दोस्त रविवार की दोपहर दो बाइक में सवार होकर बाईपास पर पहुंचे। तभी जबलपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार क्रमांक ओ डी 17 एफ 5555 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। बाइकों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में घुस गयी।
इस घटना में बाइक सवार चारों युवकों को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था। उपचार के दौरान आकाश विश्वकर्मा उम्र 28 तथा दीपक महोबिया उम्र 45 साल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घायल दीपक व एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें उपचार के लिए शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी वाहक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
साभार नवभारत टाइम्स
जबलपुर
कुंडम बाईपास पर मौत की रफ्तार: कार की टक्कर से दो युवकों ने तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर
- 30 Dec 2025



