झांसी. यूपी के झांसी में 60 से 70 लोगों ने गुंडई दिखाते हुए जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में एक दुकान को बुलडोजर से तोड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप यहां तक है कि दबंगों ने दुकान को तोड़ने से पहले दुकानदार को घर के अंदर कैद कर दिया और सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए. पीड़ित परिवार काफी दहशत में है. सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों को उसके घर के बाहर लगा दिया गया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
आपको बता दें कि पूरा मामला मामला झांसी जिले के सीपरी बाजार थानान्तर्गत मिशन कम्पाउंड का है. यहां जेम्स थॉमस अपने घर के बाहर लकी प्रोविजन स्टोर नाम से पिछले कई सालों से दुकान खोले हुए हैं. इसी दुकान से वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. लेकिन अब ये दुकान ध्वस्त कर दी गई है.
जेम्स के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला दबंग मणि सरौलिया और उसका परिवार उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है. मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है. इस बीच रात में जब वह घर में सो रहे थे तभी पड़ोसी मणि सरौठिया अपने 60 से 70 लोगों के साथ वहां आया और घर के बाहर दरवाजों पर पहले तो ताले लगा दिए. फिर सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर घर के बाहर रखी दुकान बुलडोजर से तोड़ डाली. आहट सुनकर वह किसी प्रकार दीवार कूदकर बाहर आए और उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन दबंग नहीं माने और वे जेम्स को धमकी देने लगे.
साभार आज तक
देश / विदेश
कानून को ठेंगा: झांसी में कोर्ट में चल रहा था केस, दबंगों ने 70 लोगों के साथ मिलकर ढहाई दुकान
- 29 Jun 2026



