इंदौर । श्री सिद्धेश्वर शनिदेव नवग्रह मंदिर बंगाली चौराहा के पुजारी महंत तुलसीराम महाराज ने बताया कि कोरोणा महामारी में खिलाड़ी,राजनेता,डॉक्टर,वकील,इं
महेशगार्ड परिसर में पौधारोपण
इंदौर। औद्योगिक क्रांति के साथ ही संपूर्ण विश्व में कार्बन उत्सर्जन के कारण बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग/ प्रदुषण की समस्या को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय प्रकृति को सहेजना, स्वच्छ रखना एवं प्रदुषण मुक्त रखना है। इसी उद्देश्य से भारतीय जनता यूवामोर्चा द्वारा हराभरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत संपूर्ण मध्यप्रदेश में 75 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसी अभियान के तहत आज रूस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के महेशगार्ड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, डॉं. वरूण कपूर-अति. पुलिस महानिदेशक, सेनानी ओ.पी. त्रिपाठी, उप सेनानी श्रीमती प्राची द्विवेदी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद लोकेश जायसवाल, एजुपथ एकेडेमी, इंदौर के विद्यार्थियों एवं संस्थान के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोण किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर सांसद शंकर लालवानी को संस्था प्रमुख डॉं. वरूण कपूर द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया । साथ ही पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद लोकश जायसवाल को भी संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।



