हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न
इंदौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा 26 जनवरी से पूरे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत को लेकर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमे मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा, संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी,विधायक संजय शुक्ला,इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, म. प्र कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश चौकसे,इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे,दीपक पिंटू जोशी,आदि ने संबोधित किया।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की मतदाता सूची का सूक्ष्म निरक्षण करना है। मतदाता सूची की गड़बड़ी को नहीं पकड़ा तो हमारी मेहनत व्यर्थ हो जायेगी। बूथ की लड़ाई तभी जीत सकते है तब हम मतदाता सूची पर ध्यान दे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ हमे इसका विशेष ध्यान रखना है। 85 वार्डो में चुनाव लडे निगम प्रत्याशियों को अपनी जावादारी निभाना है कांग्रेस ने आप पर विश्वास कर वार्ड में आपको अपना प्रतिनिधि तय किया है। अब उस वार्ड में यह आपकी जवाबदारी है की हमारा यह अभियान घर घर तक पहुंचे।में आपके बीच तीन विशेष बातो इंदौर संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए आप सब का धन्यवाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर शहर से ब्लॉक से मंडलम,सेक्टर फिर बूथ लेवल तक जाना है। 26 जनवरी को शुरू होने वाले इस अभियान में हमे जनता के दिलो से जुडऩा है उनकी समस्याओं को समझना है। बढ़ती हुई महंगाई,बेरोजगारी,भाजपा सरकार के भ्रष्टचार के विषयो को जनता तक पहुंचना है। हमारे नेता राहुल गांधी बारिश,गर्मी ठंड के मोसमो का सामना करते हुए रोजाना 25 किलोमीटर पैदल चल रहे है। हमे भी जनता से सीधा संवाद स्थापित कर जन जागरण अभियान चलाते हुए जनता को कांग्रेस से जोडऩा है।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन स्थगित करने की मांग
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा की कोरोना को देखते राज्य सरकार को भारतीय प्रवासी सम्मेलन स्थगित करना चाहिए। अगर राज्य सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं लेती तो एक दिन के इंदौर बंद का आह्वान करना चाहिए यह कांग्रेस की नही इंदौर की जनता की मांग है। पूर्वती कमल नाथ सरकार ने कोरोना की आमद को देखते हुए आइफा अवार्ड निरस्त किया था कांग्रेस के लिए देश और प्रदेश की जनता की जान की हिफाजत पहली प्राथमिकता है। वही भाजपा के लिए जनता की जान से बडकर इवेंट है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा की जिस तरह हम सब ने अपनी सामूहिक जवाबदारी को समझते हुए भारत जोड़ो यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करते हुए इंदौर की जनता को यात्रा में भागीदार बनाते हुए आम जन के मुद्दो को उठाया था। उसी तरह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को घर तक हमे पहुंचना है। बड़ी संख्या में आप सभी कांग्रेस कार्यालय में आए है में आप सभी की मेहनत को में सलाम करता हु पर हमारी मेहनत जभी सार्थक होगी जब हम 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
इंदौर
केवल नारे लगाने से जीत नही मिलेगी घर घर जाकर मतदाता सूची जांचना होगी
- 24 Dec 2022