नवरात्रि के पहले दिन शिखा शर्मा और उनकी टीम केदारनाथ के 20 किलोमीटर मुश्किल ट्रैक पर रंगोली बना कर पूरा करेंगे विश्वरिकार्ड
इंदौर। इंटरनेशनल रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा अपने नए विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ चुकी है। बुधवार सुबह गणेश जी के आशीर्वाद के साथ शिखा और उनकी टीम ने गणेश आराधना के बाद रंगोली बना कर विश्व रिकॉर्ड का शुभारंभ कर दिया है। इसके पहले भी शिखा रंगोली में 6 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है यह उनका 7वा ंंविश्वरिकार्ड होगा। शिखा और उनकी टीम खजराना गणेश मंदिर से उज्जैन महाँकाल मंदिर में रंगोली बनाएंगे इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे उसके बाद ऋषिकेश से सोनप्रयाग होते हुए नवरात्रि तक केदारनाथ पहुचेंगे (लगभग 1500 किलोमीटर) और सबसे बड़ी रंगोली का विश्वरिकार्ड अपने नाम करेंगी। इंदौर से केदारनाथ तक लगभग 500 किलो रंगोली का इस्तेमाल किया जाएगा।
शिखा शर्मा ने बताया कि हमनें इस विश्व रिकॉर्ड की थीम शिव जी के नाम से रखी है जिसमें हम इंदौर से केदारनाथ तक जो भी प्रसिद्ध शिव मंदिर है वहाँ रंगोली बनाएंगे उसके बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 18 से 20 किलोमीटर तक के ट्रैक पर रंगोली बनाएंगे जिसमें हमें लगभग 2 दिन का समय लगेगा।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा की शिखा शर्मा हमारे इंदौर की बेटी है जो एक सफल आर्टिस्ट के रूप में पूरे विश्व मे अपनी पहचान बना चुकी है। शिखा और उनकी टीम इंदौर से केदारनाथ तक कि यात्रा का आज शुभारंभ कर रही है जिसमें शिखा लगभग 15-20 जगह रंगोली बना कर एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी।
इंदौर
खजराना गणेश के आशीर्वाद के साथ शुरू हुआ केदारनाथ तक रंगोली के विश्व रिकॉर्ड का सफर
- 22 Sep 2022