इंदौर। खंडवा के ट्रामा सेंटर में बुधवार रात 2 से 3 बजे के बीच गैंगवार हो गया। अपने साथियों के साथ कासिम और शाहरुख हथौड़े ने ट्रामा सेंटर में भर्ती सोहेल उर्फ अंडे पर चाकू से हमला कर दिया। कासिम ने पीठ और सीने में चाकू से वार किए। इससे ट्रामा सेंटर में हड़कंप मच गया। सोहेल को सुबह गम्भीर हालात होने की वजह से इंदौर रेफर किया गया। देर रात हुई इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे हैं।
खंडवा पुलिस के अनुसार मोघट थाना क्षेत्र निवासी सोहेल उर्फ अंडे का दो दिन पहले शाहरुख और उसके साथियों से विवाद हुआ था। चाकू लगने से घायल सोहेल को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। यंहा वह दो दिन से भर्ती था। शादाब ने बताया कि बुधवार रात 2 से 3 बजे के बीच क़ासिम, कल्लू , शाहरुख उर्फ हथौड़ा अपने साथियों के साथ ट्रामा सेंटर आया था। उसके साथ तीन से अधिक युवक थे। इस समय उसका भाई सोहेल सो रहा था। उसे अकेला पाकर कासिम और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। कासिम ने सोहेल को चाकू मारे। गंभीर हालत में सोहेल को जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया। इधर घायल सोहेल ने बताया कि उस पर कासिम, शाहरुख ओर कल्लू ने हमला किया। कासिम ने भाई को चाकू मारा। मोघट पुलिस द्वारा आरोपितों की तलाश की जा रही है।
इंदौर
खंडवा में गैंगवार, घायल को इंदौर भेजा
- 02 Jun 2022