Highlights

देश / विदेश

खुद को बड़ा दिखाने की जंग का खौफनाक अंत: जेल की चक्की में गैंगस्टर ने संदिग्ध आतंकी की हत्या की

  • 10 Feb 2026

फरीदाबाद। आतंकी संगठन एक्यूआईएस से संपर्क और हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को लगता था कि वो बड़ा बदमाश है। हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी की वारदात करने वाले, आठ एफआईआर में नामजद, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए गैंगस्टर अरुण चौधरी को लगता था कि वो बड़ा बदमाश है। 
इसी को लेकर बीते सप्ताह दोनों में कहासुनी व गाली-गलौच हो गई। इसी कहासुनी व गाली-गलौच की रंजिश में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए अरुण चौधरी ने रविवार रात सो रहे अब्दुल रहमान की हत्या कर दी।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 3-4 दिन पहले ही दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जेल प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि कुख्यात आरोपियों, संदिग्ध आतंकी को चक्की में रखा जाता है। ये सामान्य बैरक की तुलना में अलग होती है और बंदी को सजा के तौर पर इनमें रखा जाता है। 
अरुण चौधरी कई वारदात करने के बाद पहले भी अन्य साथी कैदियों व बंदियों के सामने दबदबा बनाने की हरकतें कर चुका था। लगभग 20 दिन पहले ही अब्दुल रहमान, अरुण चौधरी व सोएब रियाज को एक ही चक्की में बंद किया गया था। खुद को बड़ा दिखाने को लेकर ही अरुण व अब्दुल रहमान के बीच कहासुनी हुई थी।
साभार अमर उजाला