शराब के लिए मारपीट करने और मोबाइल लूटने वालों से कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई
इंदौर। शराब के लिए मारपीट कर बस फोडऩे और एक युवक का मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाल दिया। इस दौरान बदमाशों ने सड़क पर उठक बैठक लगा कर जनता से माफी भी मांगी।
राजेंद्र नगर पुलिस ने सोमवार रात पुलिस ने इलाके के लिस्टेड बदमाशों विष्णु उर्फ चम्मू बंजारा निवासी तेजपुर गड़बड़ी,सोनू तंवर,सुनील चौहान निवासी मराठी मोहल्ला,पप्पू कछावा निवासी सिलिकॉन सिटी,अजय गिरीवाल, सोनू गुर्जर और अनिकेत गवली को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। उन्होंने लखन नामक युवक से मोबाइल लूटने के अलावा बस चालक नरेन्द्र के साथ मारपीट कर बस के कांच फोड़े थे। आरोपियों का इलाके में पैदल जुलूस निकाला गया। इस दौरान वह उठक-बैठक लगाने के साथ ही पुलिस और लोगों से माफी मांगते नजर आए।
गिरफ्तार आरोपी अपने साथियों के साथ इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर वीडियो बनाते थे। जिसमें खुद को बादशाह, डॉन और अन्य नाम से बुलाकर कम उम्र के बच्चों में डर का माहौल पैदा कर उनसे अपने काम भी करवाते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़ाए आरोपियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे है। आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।
इंदौर
गुंडों का पुलिस ने निकाला जुलूस
- 07 Sep 2022



