इंदौर। कल रात में पुलिस ने शहर भर में चेकिंग अभियान चला। गुंडे बदमाशों के घर तो ठीक ही है, अस्पताल और रैन बसेरों में भी गुंडों की तलाशी ली और उनकी धरपकड़ की।
कल रात इंदौर पुलिस एक साथ सड़क पर उतरी। गुंडे बदमाशों के घर खटखटाया गए। जो घर पर मिले उन्हें थाने लाया गया। सख्त हिदायत दी गई कई के ऊपर कार्रवाई भी की गई। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अस्पताल परिसर और रैन बसेरों की भी तलाशी ली। अस्पताल परिसर बदमाशों के छिपने का सबसे सुरक्षित स्थान होता है। क्योंकि यहां चेकिंग ना के बराबर होती है। अस्पताल स्टाफ भी मरीज के अटेंडर मानकर रुकने वालों पर ज्यादा सख्ती नहीं कर पाते हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है लगातार यह मूवमेंट चलेगा।
चौकीदार की संदिग्ध मौत
इंदौर। एक चौकीदार की कल देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी झोपड़ी में ही उसका शव मिला है। खुड़ैल पुलिस के अनुसार मृतक का नाम ओमप्रकाश पिता बाबूलाल है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
रिक्शा में तोडफ़ोड़
इंदौर। विवाद के चलते मारपीट के बाद रिक्शा को भी फोड़ दिया। पलासिया थाना पुलिस के अनुसार लखन निवासी जबरन कॉलोनी की रिपोर्ट पर आरोपी कुणाल, सोमा और नवीन तीनों निवासी विनोबा नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने उन्हें गालियां दी और डंडों से हमला किया। उनके परिवार की महिला ने भी उन्हें भी मारा-पीटा है। इस विवाद में फरियादी के परिवार की महिलाएं घायल हुई है।