Highlights

इंदौर

गोमाता को गोग्रास देना व सेवा भाव रखना पुण्य का काम

  • 26 Dec 2022

इंदौर। गोमाता को गोग्रास देने के साथ साथ गोमाता को गोग्रास लेने में सुविधा हो इस पुण्य भावना से संस्था कामधेनु सेवा समिति व संस्था गो सेवा संकल्प ने भगवान के पवित्र पुरषोत्तम मास मल मास में पंचकुईया मोक्षधाम गोशाला में गोमाता आसानी से भोजन ग्रहण कर सके इसके लिए नि:शुल्क टब तगारी भेंट की। संस्था के राजेंद्र असावा व बुरहानुद्दीन शकरूवाला ने बताया की? इसके साथ पंचकुईया मोक्षधाम गोशाला को 10 बोरी दाल चुरी भेंट की साथ ही ओमानंद गोशाला को 10 बोरी दाल चुरी व चिकली (सिमरोल के पास) गोशाला को एक गाड़ी चना खारिया (भूसा) भी भेंट किया। इसके संस्था निरंतर गो सेवा संकल्प के तहत हर महीने शहर की विभिन्न गोशालाओं में उनकी आवश्यकता अनुसार गोमाता को गोग्रास जनसहयोग से भेंट कर रही है। पंचकुईया मोक्षधाम गौशाला में टब, तगारी भेंट कार्यक्रम में ललित बाहेती, चंद्रशेखर पसारी, मनोहर भट्टड, गोविंद बियाणी, नारायण अगाल, रंगनाथ मालू, गोपाल बोरीवाल सहित गोभक्त उपस्थित थे। संस्था की सेवा भावना का लक्ष्य व संकल्प है कि गोमाता को गोग्रास देना पुण्य का काम है। गोमाता को गोग्रास का भोग लगाने से सभी 33 प्रकार के देवी देवताओं को भोग लग जाता है एवं भोग लगाने वाले गोभक्तो के पूर्वज , पितृ देवता प्रसन्न होते है फलस्वरूप आशीर्वाद प्रदान करते है।