आरोपी व्यापारी की तलाश कर रही पुलिस
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता के साथ उसके पति के दोस्त ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कपड़े की दुकान संचालित करता है। पुलिस अब आरोपी व्यापारी की तलाश कर रही है।
मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडि़ता की शिकायत पर दीपक जैन निवासी कालानी नगर पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि दीपक लेडीस कपड़ों की दुकान चलाता है। वह उसके पति का दोस्त है और घर पर भी उसका आना-जाना है। करीब एक साल पहले मेरे पति किसी काम से गए हुए थे, तब दीपक घर आया और डरा-धमकाकर अस्मत से खिलवाड़ किया। साथ ही किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। डर कर घटना की जानकारी पहले तो किसी को नहीं दी, लेकिन बाद में पति को सारी बताते हुए दीपक की हरकत के बारे में बताया तो वह उसे लेकर थाने पहुंचा और दोस्त पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के स दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
राधिका कुंज जमीन घोटाले के आरोपी फारुख चांद शेख को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता का पहले पति से 2013 में तलाक हो गया था। वह फारुख के घर के पास ही रहती थी। इस दौरान उसने पीडि़ता के दादा से बात कर निकाह कर लिया। इसके बाद वह पीडि़ता को बंधक बना कर रखता और उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। पुलिस के मुताबिक फारुख से पूछताछ चल रही है। मोहसिन और बब्बू की भूमिका के संबंध में जांच चल रही है।
युवती से छेड़छाड़
इसी प्रकार यशवंत प्लाजा में काम से आई राजेंद्र नगर थाना की क्षेत्र की एक महिला का अज्ञात मनचले ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो गालियां देने लगा। रहिला के शोर करने पर भीड़ इक_ा होते देख मनचला पीडि़ता को हत्या की धमकी देकर भाग निकला। छोटी ग्वालटोली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मनचले की तलाश कर रही है।
इंदौर
घर आया पति का दोस्त, किया दुष्कर्म
- 15 Dec 2022