इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में घुसकर बदमाश ने मारपीट कर तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में विद्यासागर स्कूल के पास रहने वाले बबलू नवलसिंह चौहान (20) की रिपोर्ट पर अबरार खान निवासी नंदननगर के खिलाफ घर में घुसकर हमला, तोडफोड़ का केस दर्ज किया। आरोप है कि आरोपी फरियादी के घर में घुस गया और मारपीट कर तोडफोड़ कर दी। फरियादी को जान से मारने की धमकी दी।
... यहां भी मारपीट
इसी तरह सांवेर पुलिस ने शुभम कैलाश जारवाल (27) केसरीपुरा की रिपोर्ट पर एनडी उर्फ महेश, जीवन, कन्हैया और प्रेमसिंह सभी निवासी बड़ोदिया गांव के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदौर-उज्जैन रोड पर एनडी की दुकान है। इसके सामने ही मुलजिमों ने शुभम के साथ मारपीट की। उसकी मोबाइक तोडफोड़ दी। जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया।
इंदौर
घर में घुसकर मारपीट
- 28 Apr 2022



