Highlights

इंदौर

घर में घुसा बदमाश, महिला पर किया ईंट से हमला

  • 09 Jun 2022

घर को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी पकड़ाया
इंदौर। एक महिला के घर में घुसे अज्ञात आरोपी ने घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। आरोपी ने विरोध करने पर महिला पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल भी हो गई। पुलिस को शिकायत करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला भंवरकुआ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के निमार्णाधीन मकान में सैय्यद पिता अनवर निवासी खजराना छत पर चढ़ गया। महिला ने घर में बिना वजह घुसने का कारण पूछा। इस पर सैय्यद ने ईंट से महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोट भी आई है। महिला की आवाज सुनते ही कॉलोनी के रहवासी इक_ा हो गए। भीड़ देख आरोपी सैय्यद ने घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। और वहां से भाग निकला। रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सैय्यद इलाके में नशे में घूमता रहता है। पुलिस के अनुसार आरोपी खजराना इलाके का रहने वाला है। अपने पिता के साथ वो गैरेज पर काम करता है। वहीं नशे का आदी होने के कारण वो रोज शाम को काम खत्म होने के बाद भंवरकुआ इलाके में आ जाता है। रहवासियों ने बताया कि लम्बे समय से वो इलाके में देखा जा रहा था। आरोपी सैय्यद गांजे व अन्य मादक पदार्थ का आदी बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने धारा 354 के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।