Highlights

इंदौर

चाय व्यापारियों से वापस भूखंड लेगा आईडीए

  • 07 Nov 2022

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण ने डेढ़ दशक पहले स्कीम नंबर 78 में 40 से अधिक चाय व्यापारियों को प्लाटों का आवंटन किया था। इसमें से अधिकांश ने नियमों का पालन करते हुए प्लाटों पर दुकानों का निर्माण कर लिया। वहीं, करीब 7 व्यापारियों ने प्लाट लेकर उस पर अब तक निर्माण नहीं किया। कई बार आईडीए ने ऐसे व्यापारियों को नोटिस देकर जबाव तलब भी किया, लेकिन व्यापारियों ने संतुष्टि भरा जवाब नहीं दिया। आईडीए ने नोटिस देकर इतिश्री कर ली। यही कारण है कि डेढ़ दशक बाद भी प्लाट जस के तस पड़े हैं। प्लाटों की साइज 400 से 650 स्क्वेयर फीट है। प्लाट न्यूनतम दाम पर उपलब्ध कराए गए थे। वर्तमान में इनकी कीमत एक करोड़ से अधिक है। प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि इन प्लाटों को अन्य व्यापारियों को बेच दिया जाएगा। इसी तरह अन्य योजनाओं के बिना बिके फ्लैट, प्लाटों का भी तेजी से सर्वे किया जा रहा है, ताकि विभाग का खाली पड़ा खजाना भरा जा सके।