इंदौर। छत्रपति शिवाजी महाराज के 348 वें राज्याभिषेक दिवस पर 6 जून को शाम 6.30 बजे जाल सभागृह में पुणे के रिटायर्ड मेजर जनरल श्री शशिकांत पित्रे का व्याख्यान होगा। विषय है छत्रपति शिवाजी महाराज का अलौकिक रणकोशल्य। अध्यक्षता करेगे वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण कुमार अष्ठाना ।
यह जानकारी सुशीला कला मंच के प्रमुख व संयोजक श्रीनिवास कुटुंबले और अरविंद केतकर ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सौ. शोभा कुटुंबले स्मृति व्याख्यान का यह पांचवां आयोजन है,जिसे विधाता हिंदवी स्वराज्य व्याख्यानमाला नाम दिया है। संपूर्ण कार्यक्रम हिंदी में है और सभी के लिए है। श्रीनिवास कुटुंबले ने बताया कि वार्षिक व्याखानमाला की शुरूआत वर्ष 2017 में की थी । पहले वर्ष में शिवाजी महाराज के जीवन चरित को गीत संगीत के माध्यम से दिखाया। दूसरे वर्ष रिटायर्ड एयर मार्शल श्री जयंत आप्टे का शिवाजी महाराज के युद्ध कौशल विषय पर व्याख्यान हुआ। तीसरे वर्ष रिटायर्ड कमिश्नर प्रोविडेंट फंड श्री अमित वशिष्ठ का छत्रपति शिवाजी महाराज का समकालीन भारत की परिस्थिति विषय पर संबोधन हुआ। चौथे वर्ष पुणे के मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉक्टर अजीत आप्टे का शिवाजी महाराज का मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान हुआ।
इंदौर
छत्रपति शिवाजी महाराज पर व्याख्यान 6 जून को
- 02 Jun 2022



