Highlights

इंदौर

छुट्टी के दिन नहीं हुई बारिश सैर-सपाटे पर निकले लोग

  • 01 Aug 2022

सुबह से सूरज की बादलों के साथ चलती रही आंख मिचौली
इंदौर। रविवार सुबह शहर में हल्के बादल छाए रहे और सूरज भी बादलों की ओट से निकला। सुबह नौ बजे तक बादलों की सूरज के साथ आंख मिचोली जारी रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिनभर बादल छाए रहें,  धूप निकलने कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालाकि मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की बारिश की  आशंका जताई थी लेकिन नहीं हुई। दिन भर छुट्टी का दिन होने के चलते लोग आसपास के पर्यटन स्थलों समेत अन्य जगह सैर सपाटे के लिए निकले।
शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य था। रविवार को शहर में बादल छाए रहेंगे व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी लेकिन दिनभर बादलों और सूरज की लूकाछीपी देखने को मिली। इस दौरान घरों में रहे लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा।
चिडिय़ाघर में भी भारी भीड़
रविवार को बारिश नहीं होने से लोगों ने सैर सपाटे का खूब मजा लिया। स्थानीय कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिन में गेट के आसपास ही इतने लोग दिखे कि मुख्य मार्ग तक जाम की स्थिति देखने को मिली। हाल ही में चिडिय़ाघर को आधुनिक तरीके से रिनोवेट किया जा रहा है तथा नए नए जानवर लाए जा रहे हैं ताकि पर्यटकों को अधिक आकर्षित किया जा सके।