इंदौर। शहर में आज जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का उल्लास छाएगा। शहर में चार स्थानों से रथ यात्रा निकाली जाएगी।इस दौरान मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। आज सुबह छत्रीबाग स्थित वेंकटेशन मंदिर में सुबह से भगवान के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
रथयात्रा महोत्सव तिरूपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान, गुमाश्ता नगर पर मनाया जा रहा । सुबह 9 बजे भगवान की पालकी मंदिर परिसर में निकाली गई। इसके पूर्व भगवान की उत्सव प्रतिमा एवं मूल प्रतिमाओं का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया। भगवान के उत्सव विग्रह तथा श्री देवी एवं भू देवीकी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर एक सुसज्जित पालकी में विराजित किया गया। यह पालकी भक्तजन अपने कांधे पर रखकर चलते रहे। वेंकटेश भगवान की दस दिवसीय प्रतिष्ठा उत्सव का समापन रामानुजकोट मंदिर यशवंतगंज दोपहर 12.30 बजे उत्सव विग्रहों को रजत-पुष्प शृंगारित सवारी चांदी के वाहन पर आरूढ होकर रथ यात्रा के स्वरूप में मंदिर परिसर में निकलेगी।रामानुज स्त्रोत के पाठ के बाद महाआरती के साथ समापन होगा।
इंदौर
जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दर्शन को सुबह से पहुंचे श्रद्धालु
- 01 Jul 2022