Highlights

इंदौर

जत्रा में इंदौरियो ने खूब की दीपावाली की खरीददारी, मराठी व्यंजनों का लिया स्वाद

  • 17 Oct 2022

अगले साल 3, 4 एवं 5 नवम्बर 2023 को फिर मिलने के वादे से विदा हुई जत्रा
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ जत्रा में रविवार को समापन पर इंदौरियो का हजारों की संख्या ने जनसैलाब उमड़ा यह जत्रा पोद्दार प्लाजा गांधी हाल एमजी रोड पर आयोजित किया गया था। इसका समापन रविवार 16 अक्टूबर को हुआ । संस्था के सुधिर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि हमारे द्वारा इस वर्ष भी जत्रा 100त्न जीरो वेस्ट था। इस आयोजन में 100त्न बायोडिग्रेबल आइटम का इस्तेमाल किया गया। शाम 6 बजे तक करीबन 4320 किलो गीले कचरे की खाद एवं बायोडिग्रेडेबल सूखा कचरा 6200 किलो कचरा कंपोस्ट किया गया। इस तरह से कुल 10 टन के करीब कचरा रीसायकल किया गया । चुकी जत्रा में उपयोग किये गए प्रमोशनल मटेरियल फ्लेक्स के स्थान पर उपयोग किया गया फेब्रिक, पेम्पलेट्स आदि सामान (करीब 150 किलो ) भी इवेंट समापन के पश्चात कंपोस्ट किया जाएगा।
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि सुबह 11:00 बजे से ही लोगो का आना शुरू हो गया था, इंदौरवासियो ने दीपावली की खरीददारी खूब की। शाम होते ही इंदोरवासियो का जमावड़ा और बढ़ गया। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इंदौरवासी ने गृह साज-सज्जा, सहित अन्य उत्पाद की खूब खरीददारी की। जत्रा में लोगो का उत्साह देखकर संस्था के सुधीर दांडेकर, राजेश शाह ने इंदौर वासियों के प्रति आभार माना साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन,नगर निगम,मीडिया का आभार भी जताया। और अगले साल फिर जत्रा में मिलने के वादे के साथ जत्रा ने विदा ली। तृप्ति महाजन एवं सुमेधा बावकर ने बताया कि 50 से ज्यादा मराठी व्यंजनों के स्टॉल रहे जिनमे पुरण पोळी, झुणका भाकर, भाकरवडी, सोलकढी, आदी विविध व्यंजनो को परोसा गया जिसे इंदौरियो ने खूब शौक से हर जायके का आनंद उठाया।