इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क में एक महिला ने चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या करन की कोशिश की। योगिता जाधव निवासी गोविंद नगर बाणगंगा ने नेहरू पार्क में चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने के बाद उसने पति यश को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति नेहरू पार्क पंहुचा और उसे अस्पताल लेकर पंहुचा। पति के मुताबिक योगिता और उसने बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली महिला से 3 लाख रूपये व एक युवक से 30 हजार रूपये 10 प्रतिशत ब्याज पर मकान के लोन की किश्त भरने के लिए लिए थे। दोनों को प्रति माह ब्याज देने के बाद भी वह एक दो दिन ब्याज लेट होने के कारण परेशान कर रहे थे। बीते दिनों ब्याज देने में लेट होने के कारण घर पर आए गालिया देकर वाद विवाद करने लगे। जिसके कारण योगिता परेशान थी। कर्ज के दबाब के चले हम दोनों दिन रात काम कर ब्याज व मूल राशि लौटाने की कोशिश में जूटे रहते थे। और जितना भी कमाते थे वह ब्याज में चला जा रहा था। कर्जदारों कारण योगिता परेशान रहने लगी और उसने कल नेहरू पार्क में जाकर चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पति के मुताबिक वह ऑटो रिक्शा चलाता है वही पत्नी एक कॉपरेटिव बैंक में काम करती है।
इंदौर
जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास
- 16 Nov 2022