Highlights

इंदौर

जहर खाकर युवक ने जान दी

  • 09 May 2022

इंदौर। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार महेश पिता हरिङ्क्षसह निवासी नॉर्थ तोड़ा को कल शाम परिजन अचेत हालत में लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सूत्रों की मानें तो उसका किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शादी का झांसा देकर लूटी आबरू
इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति से उसका तलाक हो गया है। उसकी मुलाकात बिजलपुर में रहने वाले संजू से हुई। पहले तो संजू ने मदद करने के बहाने दोस्ती की। बाद में आरोपी ने उसे बातों के जाल में फंसा कर प्रेम करने का नाटक किया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद जब महिला ने शादी करने की बात कही तो वह टालता रहा। महिला ने शादी का ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ?लॉक कर दिया। महिला ने जब उससे मिलकर बात की तो शादी के लिए साफ इनकार कर दिया।