मास्टर माइंड की तलाश के लिए सतना रवाना हुई टीम
इंदौर। भंवरकुआ थना क्षेत्र में सेक्स रैकेट के अड्डे पर रविवार रात पुलिस ने कार्रवाई के मामले में पुलिस ने आरोपियों का फ्लैट सील कर दिया। बताया जाता है कि यहां मास्टर मांइड ने फ्लैट किराये पर लिया था। जिसे एक साल के लिये सील कर दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी को पकडऩे के लिये एक टीम सतना के लिये रवाना की गई है। फिलहाल मुख्य आरोपी के पकड़ाने के बाद पुलिस इंदौर में रहने वाली युवतियों को लेकर जानकारी इक_ा करेगी।
पुलिस के मुताबिक नवलखा के इंदिरा कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट को मंगलवार को पुलिस ने सील कर दिया। यहां रविवार को भंवरकुआ पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा था। जिसमें मुंबई लातूर, कोलकाता और भोपाल की लड़कियां यहां मिली थी। यहां से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया था। इस मामले में दीपक चौरसिया निवासी सतना, अविनाश निवासी रीवा और महेश मित्तल निवासी खातेगांव पर भी कारवाई की गई है।
मास्टर मांइड संतोष ठाकुर निवासी सतना यहां लड़कियों को लेकर आता था। यहां लड़कियां इवेंट, मॉडलिंग और फैशन डिजाइनर का कोर्स करने की बात कर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक संतोष ठाकुर की अभी मामले में गिरफ्तारी नही हुई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम सतना रवाना की गई है। वहीं फ्लैट मालिक की जानकारी भी निकाली गई है। लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें नौकरी के लिये इंदौर लेकर आया गया था। यहां उन्हें बाद में गंदे काम में धकेल दिया। पुलिस संतोष के पकड़ाने के बाद युवतियों से उसका सामना भी करवाएगी।
दूसरी जगह की लिंक मिली तो पुलिस ने फिर पकड़ा देह व्यापार
मंगलवार की शाम भंवरकुआं क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार का खुलासा किया है। यहां 11 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे। पुलिस का दावा है कि होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। तीन दिन में भंवरकुआं पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। तीन दिन पहले फ्लैट में पकड़ाए आरोपी और महिलाओं से ही पुलिस को इसकी लिंक मिली थी। पुलिस के अनुसार पूर्व में पकड़ाए सेक्स रैकेट से लिंक मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित होटल चंदन प्लाजा में भी अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस सूचना के बाद जानकारी पुख्ता की गई और एक टीम ने मंगलवार देर शाम दबिश दी। मामले की जांच में पता चला कि यह होटल गोविंदा नामक व्यक्ति की है। इसे पुनीत गौड़ को सवा लाख रुपये माह किराए पर इसे दे दिया था। यहां होटल का संचालन होने के साथ ही कुछ कमरे खाली थे, जहां देह व्यापार संचालित होता था। बताया जाता है कि देह व्यापार में लिप्त लड़कियों को भी यहीं ठहराया जाता था और डील फाइनल होने पर उन्हें कमरों में भेज दिया जाता। मौके से पुलिस ने पुनीत के अलावा मैनेजर राधे गुर्जर, कर्मचारी सोमिल, विशाल, मोहित, जाकिर को गिरफ्तार किया है। वहीं छह लड़कियां भी पकड़ी गई हैं। जानकारी के अनुसार ये लड़कियां नार्थ इस्ट सहित बिहार व अन्य जगह की हैं। इस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। हाल ही में भंवरकुआं पुलिस ने इंदिरा काम्प्लेक्स स्थित फ्लैट पर छापा मार कुछ युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था। यहां भी आरोपी संतोष द्वारा देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। फ्लैट को पुलिस ने सील कर दिया है।
इंदौर
जहां चल रहा था सेक्स रैकेट वह फ्लैट किया सील
- 03 Aug 2022



