Highlights

इंदौर

जी प्लस-2 की थी परमिशन, जी प्लस-4 का निर्माण

  • 09 Sep 2022

1500 वर्गफीट पर बने अवैध निर्माण को निगम अमले ने किया ध्वस्त
अवैध निर्माण तोडऩे का सिलसिला जारी
इंदौर। शहर में नगर निगम के द्वारा अवैध निर्माण तथा नियम विरुध्द होने वाले निर्माण को तोडऩे का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर में हुई अवैध निर्माण तोडऩे की कार्रवाई के बाद स्कीम 113 के स्टार चौराहे पर निगम के अमले 1500 वर्गफीट पर बने अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों का कहना था कि इमारत को बनाने के लिए जी प्लस2 की परमिशन थी जबकि जी प्लस 4 का निर्माण कर लिया गया जिसके चलते ये कार्रवाई की गई।
सुबह 8 बजे ही निगम का रिमूवल अमला कार्रवाई के लिए पहुंच गया था। हालाकि भवन मालिक ने निगम अधिकारियों के सामने बात रखने की कोशिश की लेकिन बिना कोई बहस किए पुलिस अमले की उपस्थिति में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि भवन का निर्माण नियमों का उलंलघन करते हुए किया गया था वहीं इसका निर्माण कार्य जारी था।