इंदौर। आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक बदमाश को प्रशासन ने जिलाबदर किया था, लेकिन वह हुलिया बदलकर दोस्त के घर पर दो माह से फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर बदमाश करण पिता भगवान उर्फ भग्गू वाकोडे दोस्त के घर पर छिप कर फरारी काट रहा हैं। इस सूचना के बाद एक टीम ने छोपामार कार्रवाई कर करण पिता भगवान उर्फ भग्गू वाकोडे निवासी पंचशील नगर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह तकरीबन 2 माह से छिप कर रह रहा हैं। फरारी के दौरान उसने अपनी पहचना छुपाने के लिए सिर पर लम्बे-लम्बे बाल (जटा नुमा) लगवाए हैं। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ एरोड्रम, एमजीरोड, राजेन्द्र नगर थानों पर विभिन्न धाराओं के करीबन 10 अपराध दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण ही उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था।
इंदौर
जिलाबदर बदमाश दोस्त के घर से गिरफ्तार
- 24 Aug 2022