डोल ग्यारस पर दो साल बाद दिखा त्योहारी माहौल
इंदौर। आगामी अनंद चतुर्दसी के मौके पर शहर में बरसों पुरानी परंपरा दो साल फिर से शुरु होने जा रही है। इसी परंपरा के तहत बंद हो चुकी पुरानी मिलों के द्वारा निर्मित झांकियों को निकाला जाएगा। इसको लेकर लंबे समय से पुलिस प्रशासन तैयारियां कर रहा है जिसकी अंतिम रिर्असल डोल ग्यारस हो ही जाती है। अनंत चतुर्दशी के पहले मंगलवार को शहर की सडकों पर राधा-कृष्ण के नयनाभिराम डोल निकाली गए जिसके तहत प्रशासन व पुलिस अमला काफी अलर्ट रहा। श्रमिक क्षेत्र और शहर के मध्य क्षेत्र के मंदिरों से निकलने वाले डोल के साथ झांकियां भी शामिल रही।
डोल ग्यारस के मौके पर शहर के प्रमुख राधाकृष्ण मंदिरों से डोल निकाले जाते हैं। अधिकांश डोल शहर के पूर्वी इलाके से निकलते हैं, जिनमें मालवा मिल, छोटी और बड़ी ग्वालटोली के साथ-साथ कई समाजों के डोल भी शामिल रहते हैं। राधाकृष्ण मंदिरों से निकलने वाले डोल में एक-एक झांकी भी देखने को मिली। मालवा मिल हर साल की तरह इस साल आधा दर्जन डोल निकले जिन्हे देखने के लिए मालवा मिल से लेकर यशवंत निवास रोड़ तक भीड़ देखने को मिली। डोल का स्वागत करने के लिए भी मार्ग पर कई मंच लगाए गए।
इंदौर
झांकियों से पहले निकले सड़कों पर नयनाभिराम डोल
- 07 Sep 2022



